फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खंड शिक्षाधिकारी टीचर्स की छुट्टियां करेंगे एप्रूव

Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब परिषदीय स्कूलों की छुट्टियों का एप्रूवल वहां के खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। शासन की ओर से ये निर्देश बेसिक शिक्षा निदेशक और बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

19 सितंबर को जारी शासनादेश में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारियों के पास कार्य की अधिकता के कारण शिक्षकों की छुट्टियां और अन्य प्रकरण लंबे समय तक लंबित हो जाते थे। 11 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी मातृत्व अवकाश, गर्भपात अवकाश, विकलांग भत्ता, परिवार कल्याण भत्ता को स्वीकृत करने संबंधी कार्यों के निस्तारण का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर यह निर्णय लिया गया है कि मातृत्व अवकाश और गर्भपात अवकाश, चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) देने का अधिकार खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है। शेष अधिकार बीएसए के पास रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शासनादेश मिल गया है, इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें