फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा को मरणासन्न किया

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में बुधवार रात पनकी रोड चौकी इंचार्ज देवेंदर सिंह को सपा कार्यकर्ता बताए जाने वाले लाला ठाकुर और उसके साथियों ने लोहे की रॉड और चाकू मारकर मरणासन्न कर दिया। उन्हें एसपीएम हास्पिटल कल्याणपुर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। चौकी इंचार्ज लाला ठाकुर और हेल्थ क्लब संचालक शशांक ठाकुर के झगड़े में समझौता कराने पहुंचे थे। देर रात एसएसपी यशस्वी यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। कुछ लोगों को उठाया भी गया है। दस दिन के भीतर पुलिस पर यह दूसरा हमला है। 14 जनवरी को बिधनू के पहाड़पुर गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर शातिर अपराधी छोटू सिंह और उसके साथियों ने पथराव और फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार साहबनगर निवासी लाला ठाकुर और आवास-विकास एक में रहने वाले शशांक ठाकुर के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना झगड़ा है। बुधवार शाम पनकी कल्याणपुर रोड स्थित सिंह ढाबा के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। लाला के साथ सपा नेता पिंटू ठाकुर, संदीप सेंगर, अंकुर, सीटू यादव सहित करीब तीन दर्जन लड़के थे। शशांक ठाकुर के साथ भी करीब 50 लड़के थे। मारपीट की सूचना पाकर आवास-विकास चौकी इंचार्ज देवेंदर सिंह अकेले ही मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दारोगा ने झगड़ा करने वालों को डपटा तो लड़के उन्हें ही पीटने लगे। एक बदमाश ने चाकू निकाला तो दारोगा ने उसका हाथ पकड़ लिया। दूसरे ने लोहे की रॉड से दारोगा के सिर पर तीन-चार वार कर दिए। इससे दारोगा लहूलुहान होकर गिर गए। इसके बाद भी हमलावर उन्हें पीटते हुए इलाहाबाद बैंक के पास स्थित कौशिक मारबल के सामने से एचपी पेट्रोलपंप के सामने तक ले गए। वहां डिवाइडर पर मरणासन्न दारोगा को छोड़कर लड़के भाग गए। आसपास के लोगों ने दारोगा को उठाकर विजया बैंक के सामने एक पेड़ के नीचे लिटाया और पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंचे जेब्रा मोबाइल के सिपाही दारोगा को एसपीएम अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद एसपी ग्रामीण मनोज सोनकर, सीओ कल्याणपुर राजेश यादव सहित कई थानों की फोर्स अस्पताल पहुंच गई। एसएसपी भी आ गए। पुलिस टीमें लाला ठाकुर और शशांक ठाकुर के घर पहुंची और तोड़फोड़ की। खबर है कि शशांक सहित कई हमलावरों को दबोच लिया गया है। देर रात तक लाला ठाकुर और उसके साथियों का कोई सुराग नहीं लगा था।
पुलिस के अनुसार लाला ठाकुर एक्साइज का कर्मचारी भी है। कल्याणपुर में आटो स्टैंड चलवाने के साथ ही वेज कबाब की दुकान लगवाता है। बाजार में उसके नाम से वसूली होती है। इलाकाई लोगों ने बताया सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा होने का खौफ दिखाकर वह खुलकर दबंगई करता है। सीओ कल्याणपुर राजेश यादव ने बताया कि आरोपी संदीप सेंगर, सीटू यादव और अंकुर हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं।
विज्ञापन



आरोपी रसूखदार हों या किसी दल से जुड़े हों, पुलिस पर हमला करने की सख्त सजा दी जाएगी। आरोपियों के मकान की तलाशी में असलहे व अन्य अवैध सामान मिले हैं। उनके मकान सीज कर दिए गए हैं। एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

यशस्वी यादव, एसएसपी

लाला ठाकुर सपा ग्रामीण इकाई से जुड़ा है लेकिन उसके पास कोई पद नहीं है।
चंद्रेश सिंह, नगर अध्यक्ष सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें