फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लड़कियों से करीबी संबंध थे हारून के

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव के कोचिंग संचालक मोहम्मद हारून के कई लड़कियों से संबंध होने का पता पुलिस को चला है। उनकी कोचिंग की रिसेप्शनिस्ट हिना ने पुलिस को बताया है कि अक्सर हारून लड़कियों को घुमाने और खरीददारी कराने ले जाते थे। पुलिस ने कोचिंग मंडी के फिजिक्स के टीचर गजेंद्र सिंह नेगी, हारून के भाई और कोचिंग के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। अफसरों का दावा है कि कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उधर इस हत्या में वांछित सपा नेता सचिन तांगड़ी और अंकुर मिश्रा का अभी तक पुलिस सुराग नहीं ढूंढ पाई है। अब खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

काकादेव के कृष्णाधाम अपार्टमेंट में 9 नवंबर की रात फिजिक्स की कोचिंग पढ़ाने वाले मोहम्मद हारून की हत्या कर दी गई थी। हारून के ड्राइवर मेराज, भाई इरशाद और कोचिंग के कर्मचारी रईस, प्रभू, आफाक और टीचर नेगी से सोमवार को भी काकादेव थाने में पूछताछ हुई। उधर महिला थाने में पूछताछ के दौरान हारून की रिसेप्शनिस्ट हिना ने पुलिस को बताया कि वह पहले टाट मिल चौराहा के निकट स्थित एक मार्केंट में नौकरी करती थी। इसी साल फरवरी में हारून से उसकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा था कि जो सैलरी मिल रही है उससे दोगुना वह देंगे। परंतु सुजातगंज चकेरी स्थित अपने घर से काकादेव तक जाने के लिए साधन नहीं होने की बात कहकर उसने मना कर दिया था। इस पर हारून ने जल्द ही स्कूटी की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया तो वह मान गई थी। हिना ने बताया कि हारून की कोचिंग में उसका भाई आफाक भी काम करता था। दोनों एक साथ घर से कोचिंग आते-जाते थे। मई में उसने स्कूटी खरीदी। तब उसने केवल 20 हजार रुपए दिए थे। बाकी रकम हारून ने चुकाई थी। हिना ने बताया कि हारून के प्रेरणा, रश्मिी, पर्णिता, दामिनी समेत कई और लड़कियों से अंतरंग रिश्ते थे। यह लड़कियां कोचिंग और फ्लैट पर हारून से मिलने आती थीं। 15 अगस्त को हारून एक महिला मित्र के स्कूल में झंडारोहण कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट बनकर गए थे। यह महिला पहले अनीस श्रीवास्तव की कोचिंग में पढ़ती थी। हिना ने बताया कि उसे भी हारून अक्सर अपने साथ घुमाने ले जाते थे। घटना के दिन भी वह हारून के साथ घूमने गई थी। हारून पहले शहर के एक नामचीन सैलून, फिर रेवश्री और जेड स्क्वायर ले गए थे। खाना खाने के बाद हारून ने कोचिंग के बाहर उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने घर चली गई थी। हिना ने बताया कि कोचिंग संचालक अनीस श्रीवास्तव को हारून बहुत मानते थे। 3 महीने पहले अनीस को हारून अपनी कार में घुमाने ले गए थे। इसका फोटो हारून ने अपने लैपटाप में अपलोड कर रखा था। लौटने पर यह फोटोग्राफ दिखाते हुए उन्होंने कहा था कि यह काकादेव कोचिंग मंडी की दो बड़ी हस्तियां हैं। इनके बीच बैठकर तरूण (हारून की कोचिंग का कर्मचारी) धन्य हो गया। पुलिस अफसरों के हारून की हत्या की वजह पूछने पर हिना बोली, हारून के साथ मेरा काफी वक्त बीतता था पर वह व्यक्तिगत बातें नहीं बताते थे। हां कुछ दिन पहले उनका अपने छोटे भाई इमरान से पैसों को लेकर कुछ विवाद जरूर हुआ था। एसपी पश्चिम भारत सिंह ने बताया कि पूछताछ में कुछ जानकारियां मिली हैं, अभी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें