फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके बदमाश झुर्री पासी की बेटी सोनम (16) की सोमवार दोपहर अपने घर बर्रा के धर्मेंद्र नगर कच्ची बस्ती में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोनम के बड़े राम पासवान का कहना है कि सफाई करते वक्त एक मंजिल की बालकनी से गिरने से उसकी मौत हुई। जबकि इलाके के किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई सूचना में कहा गया था कि भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। सोनम की गर्दन और घुटनों पर चोट के निशान मिले बताए गए हैं। पुलिस ने सोनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष घनश्याम यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

शाम करीब 5 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बर्रा पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि झुर्री पासी के घर में उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस पहुंची तो परिजन सोनम के अंतिम संस्कार की तैयारियों मे लगे थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सोनम के भाई राम ने बर्रा पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नीतू मायके गई थी और वह छोटे भाई श्याम के साथ नीचे के कमरे में टीवी देख रहा था। तभी सोनम अचानक एक मंजिल पर स्थित बालकनी से नीचे गिरी। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आज थी बच्चों की गवाही
झुर्री पासी इनकाउंटर मामले में मंगलवार को उसके चारों बच्चों राम, सोनम, सत्या और शिवा की कोर्ट में तत्कालीन थानाध्यक्ष और एसएसआई के खिलाफ गवाही होनी थी।
विज्ञापन


फूफा ने जताया आक्रोश
पिता की मौत के बाद से सोनम और सत्या पास रहने वाले फूफा मोहन के साथ रहते थे। करीब साल भर पहले राम सोनम को उनके पास से ले आया था। सोनम का शव देखकर गुस्साए फूफा ने वहां इकट्ठा रिश्तेदारों को भगा दिया और बोला बेटी को मारने के लिए मेरे पास से ले गए थे।



बताया जाता है कि हाल ही में मानवाधिकार की ओर से झुर्री पासी के परिवार वालों को मोटी रकम मिली थी। झुर्री की पत्नी निर्मला की दो साल पहले मौत हो चुकी है, हो सकता है कि रकम के बंटवारे को लेकर भाई-बहन के बीच कोई बात हुई हो। हकीकत पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष, घनश्याम यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें