फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्रों में कहीं ताला तो कहीं प्रभारी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। तहसील क्षेत्र में धान खरीद में तेजी लाने के लिए उप जिलाधिकारी ने बिल्हौर क्षेत्र के 10 धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन केंद्रों पर ताला लगा मिला। जबकि, उत्तरीपुरा स्थित पीसीएफ खरीद केंद्र पर खरीदा गया धान ही नहीं मिला। कई केंद्रों में प्रभारी व कर्मचारी नहीं मिले। एसडीएम ने सभी धान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों और जिलाधिकारी को भेजी।
विज्ञापन

बुधवार को उपजिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के चौबेपुर, शिवराजपुर और बिल्हौर ब्लाक के धान खरीद केंद्रों के साथ ही उत्तरीपुरा मंडी समिति स्थित धान खरीद केंद्रों को पांचवीं बार निरीक्षण किया। एसडीएम ने सबसे पहले तहसील क्षेत्र के हृदयपुर चौबेपुर स्थित पीसीएफ धान खरीद केंद्र पर पहुंचने पर केंद्र पर न तो कोई कर्मी दिखा और न ही कोई किसान। इसके बाद गौरी लक्खा गांव स्थित धान क्रय केंद्र एक निजी कर्मी संचालित करते मिला, जबकि केंद्र पर तैनात दोनों केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद किसानों ने शिकायत करते हुए बताया कि पूर्व में धान बिक्री करने के बाद भी अब तक उन्हें बिक्री राशि नहीं मिल सकी। जिसे लेकर मामले की जानकारी एडीएम एफआर को भी दी गई। जबकि शिवराजपुर बीरामऊ स्थित धान क्रय केंद्र बंद मिला।
इसी तरह उत्तरीपुरा मंडी समिति स्थित 6 धान खरीद केंद्रों में तीन बंद पाए गए। जांच पड़ताल में एफसीआई, विपणन शाखा के अभिलेख निरीक्षण में पाया गया कि उक्त दोनों के प्रभारी खरीद अच्छी तरह से कर रहे हैं, जबकि शेष चार अन्य खरीद केंद्रों की कई किसानों के समस्या बताई। कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीयू, इंडियन कामर्शियल एग्रीकल्चर द्वारा की गई धान खरीद का ब्योरा तलब किया गया। जबकि, उत्तरीपुरा स्थित पीसीएफ खरीद केंद्र की जांच पर केंद्र में खरीद गई धान नहीं मिली। इसकी जांच के लिए कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें