फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के दीन थे दीनदयाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी में संगीत महाविद्यालय के कलाकारों व जादूगर आरसी योगा ने कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर चर्चा की। कहा वे एक महान विचारक और यशस्वी थे। उनकी जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।


बुधवार को पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में सूचना विभाग की ओर से जिला स्तरीय अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का उन्होंने उद्घाटन किया। कहा कि पंडित दीनदयाल ने गरीबों के दुख-दर्द को बहुत अच्छी तरह से समझा। उनमें अपार नेतृत्व की क्षमता थी। पंडित दीन दयाल ने एकात्मक मानववाद व अंत्योदय सिद्धांत दिया था। उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनके विचारों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महिला डिग्री कॉलेज प्रवक्ता दाऊद अहमद ने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासिंगक हैं। अंजू दीक्षित ने कहा कि महिला का साथ हिंसा या उत्पीड़न होता है तो इसकी शिकायत ‘181’ कर सकती हैं। नटराज संगीत विद्यालय तथा गुंजन कला मंच के कलाकारों ने लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। जादूगर आरसी योगा ने कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी। डीडीओ ज्ञानेंद्र त्रिवेदी, ड्रग इंसपेक्टर श्रीकांत गुप्ता ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनी में सूचना, बाल विकास पुष्टाहार, राजकीय आजीविका मिशन, समाज कल्याण, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पशुपालन, श्रम विभाग, कौशल विकास आदि विभागों ने प्रदर्शनी के जरिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी। संचालन दीनदयाल सोनी ने किया। कृष्णा आइडियल विद्यालय के प्रबंधक जेपी यादव, रजनी गुप्ता, अंगद शर्मा, शारदा निषाद, संगीता, पूर्णिमा आर्या आदि रहीं।

-गरीबों के दीन थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
-समापन पर मुख्यालय में हुआ आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें