विवि प्रशासन का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम जैसा है, वैसे ही संचालित किया जाएगा। परीक्षा न देने वाले छात्रों के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण एचबीटीयू के छात्र ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक अंतिम वर्ष के 90 फीसदी छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 17 जनवरी से शुरू हुई बीटेक अंतिम वर्ष के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा का छात्रों ने पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन
हालांकि छात्र हॉस्टल में एकत्र रहे। वहीं, विवि प्रशासन का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम जैसा है, वैसे ही संचालित किया जाएगा। परीक्षा न देने वाले छात्रों के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण एचबीटीयू के छात्र ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव भी किया था।
छात्रों का आरोप है कि वैक्सीनेशन नहीं कराया जा रहा है और न ही संक्रमित मिले छात्रों को अलग किया जा रहा है। ऐसे में ऑफलाइन परीक्षा देना खतरनाक साबित हो सकता है। इस पर विवि प्रशासन ने आदेश दिया था कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले छात्र बाद में परीक्षा दे सकते हैं, शेष छात्रों को तय शेड्यूल पर ही परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू परीक्षा में बीटेक अंतिम वर्ष, एमटेक, एमसीए और पीएचडी के करीब 650 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें करीब 560 छात्र बीटेक के हैं, इसमें मात्र 10 फीसदी ही परीक्षा देने पहुंचे।
संस्थान ने नहीं जारी किया लिखित आर्डर
वीसी प्रो. शमशेर ने कोविड पॉजिटिव छात्रों को बाद में परीक्षा देने और न देने वाले छात्रों को अनुपस्थित करने का मौखिक आदेश तो दिया लेकिन लिखित आदेश नहीं जारी किया। इससे पॉजिटिव छात्र भी असमंजस में रहे। वहीं, विरोध कर रहे छात्रों ने भी मौखिक आदेेेश को नहीं माना और परीक्षा देने नहीं गए।