फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 यूनिवर्सिटी को दूरस्थ शिक्षा की मान्यता

Thu, 13 Oct 2016 02:05 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
दूरस्थ शैक्षणिक संस्थानों से अध्ययनरत छात्रों के लिए यह जरूरी खबर है। यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डेब) ने 5 अक्तूबर को शैक्षिक सत्र 2016-17 के लिए देशभर के मान्यता प्राप्त दूरस्थ शिक्षण संस्थानों की सूची जारी की है। ब्यूरो ने देशभर के कुल 85 यूनिवर्सिटी को मान्यता दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश से महज पांच शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


ब्यूरो ने सूची जारी करते हुए यह भी साफ कर दिया है कि छात्र दाखिला लेने से पहले विश्वविद्यालय की संबद्धता संबंधित सभी जानकारी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) या फिर डेब की वेबसाइट पर जरूर देख लें। इन दोनों वेबसाइट पर दूरस्थ शिक्षा के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों की हर जानकारी दी गई है। यहां तक की उन कोर्स के नाम भी दिए गए हैं जिनके लिए मान्यता प्रदान की गई है।

यूपी के इन विश्वविद्यालयों को मिली मान्यता
- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
- स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
- इंटिग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ - दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा

हकीकत में कई यूनिवर्सिटी करती हैं दावा

डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो ने साफ कर दिया है कि यूपी के इन्हीं पांचों यूनिवर्सिटी को डिस्टेंस एजुकेशन के लिए मान्यता दी गई है। जबकि हकीकत में पूरे देश में कई ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जो खुद को मान्यता प्राप्त बताते हैं। अकेले यूपी में ही ऐसी यूनिवर्सिटी की संख्या करीब एक दर्जन से अधिक है। यहां तक की इलाहाबाद विश्वविद्यालय भी डिस्टेंस एजुकेशन की मान्यता होने की बात कहता है और डिस्टेंस एजुकेशन के प्रोग्राम संचालित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें