फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम से मिलकर रो पड़े भरत

Thu, 13 Oct 2016 01:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राम से भरत का मिलाप - फोटो : ओ पी वाधवानी
विज्ञापन
रावण का अंत करने के बाद भगवान श्रीराम जब वापस अयोध्या पहुंचते हैं तो उनका भव्य स्वागत होता है। भगवान राम से मिलकर भरत फफक पड़ते हैं। राम और भरत मिलाप के ये दृश्य बुधवार को शहर के रामलीला पंडालों में देखने को मिले। राम और भरत का मिलाप होते ही लोग फूलों की बारिश करते हैं और जय श्रीराम के नारे लगाते हैं। 
विज्ञापन


परेड रामलीला सोसाइटी और भरत मिलाप आयोजन समिति ने परेड से भव्य भरत मिलाप यात्रा निकाली। कई इलाकों से होते हुए यह यात्रा कलक्टरगंज पहुंची। यहां भरत मिलाप हुआ। कलक्टरगंज रूपी अयोध्या नगरी में 140वां भरत मिलाप हुआ। भरत मिलाप यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान शानदार आतिशबाजी भी देखने को मिली। इस दौरान गायक मिली जलोटा आशू त्रिपाठी के भजनों ने माहौल भक्तिमय कर दिया। जय-जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, सतीश महाना, सलिल विश्नोई, व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र, परेड रामलीला सोसायटी के अध्यक्ष उग्रसेन चतुर्वेदी, शिवकुमार चतुर्वेदी, सियाराम गुप्ता, दयानंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

उधर, कानपुर साउथ की साकेत नगर नवयुवक मंडल रामलीला कमेटी और जूही जंगलेश्वर रामलीला कमेटी का भरत मिलाप गौशाला स्थित सांई धाम मंदिर में हुआ। सजेधजे रथों के साथ शोभायात्राएं मंदिर पहुंचीं। भरत मिलाप के बाद भगवान श्रीराम का राज तिलक किया गया। इस दौरान मुकुल बंधु ने भजन सुनाए। इस मौके पर दिलबाग अरोड़ा, अनूप पांडेय, अनूप मिश्रा, मनोहर लाल बजाज, जनक सिंह बिंद्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें