फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की बलि में दंपति समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। खजाने के लालच में आठ साल के बच्चे की बलि चढ़ाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दंपति, उसके दो बेटे व भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने खजाने के लालच में बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या की बात कबूल की है। उधर परिजनों ने परियर घाट पर बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



माखी थाना क्षेत्र के परमनी निवासी कन्हैया लाल पुत्र हीरालाल का बेटा आदर्श (8) बुधवार को घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। शुक्रवार को उसका शव गांव के बाहर तालाब में मिला था। पुलिस ने गांव के ही एक दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। शुक्रवार देर रात तक चली पूछताछ रानी ने पुलिस को बताया कि खजाने के लालच में ही बच्चे की बलि दी। हत्या से पहले घर में तंत्र मंत्र की पूजा भी हुई थी। पुलिस ने विश्राम उसकी पत्नी रानी के अलावा उसके दो बेटों में सुखवीर व सुरेंद्र, भतीजे नरेंद्र को भी हत्या का आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि जांच में रानी ने कबूल किया है कि आदर्श की गला दबाकर हत्या की गई है।

जिगर के टुकड़े का शव देख बेहोश हुई मां
शुक्रवार रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन आदर्श का शव लेकर घर पहुंचे। जिगर के टुकड़े का शव देख मां निशा बेहोश हो गई। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला। निशा का कहना था कि उसने विश्राम व रानी का आखिर क्या बिगाड़ा था जिस पर उन्होंने उसके बच्चे की जिंदगी छीन ली। उधर ग्रामीण भी आरोपियों को कोसते नजर आए। माखी के परमनी में तीन दिनों से कई घरों में चूल्हा भी नहीं जला है।
विज्ञापन


शरीर में मिली आठ चोटें
उन्नाव। दो डाक्टरों के पैनल ने आदर्श का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया था। आदर्श के कान के पीछे चोट का गहरा निशान मिला था। इसके अलावा शरीर में कई स्थानों से खाल भी गायब मिली थी। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार शरीर में कुल आठ चोट के निशान मिले। गला दबाने से बच्चे की मौत हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें