फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे सुरक्षित ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर हुई पत्थरबाजी, यात्रियों में मची अफरातफरी

Sat, 06 Apr 2019 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर में गांव के छात्रों के खेल-खेल में फेंके गए पत्थर से दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का शीशा टूट गया। ट्रेन के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


शनिवार को वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जब दस बजे फफूंद स्टेशन के पूर्वी ओर बिछायी गांव के पास पहुंची तो एक डिब्बे में पत्थर लग जाने से इसका कांच टूट गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पता चला कि वहां गांव के जूनियर स्कूल के बच्चे खेल रहे थे और खेल-खेल में फेंका गया पत्थर ट्रेन पर लगा है।

ट्रेन के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मी मौके पर पहुंचे और तीन छात्रों को थाने ले गए। छात्रों के परिजनो की सूचना पर बिझायी प्रधान भी पहुंचे। उनका कहना था कि रेलवे लाइन के समीप ही विद्यालय है, जिसके बाहर बच्चे खेल रहे थे। अचानक एक दूसरे को पत्थर मारने लगे जो ट्रेन मे लग गया  उधर, सीआरपीएफ एसआई गौरव तिवारी ने बताया कि बच्चों को हिदायत देकर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें