औरास। थानाक्षेत्र में बरादेव तोंगा गांव के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक मजदूर व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थानाक्षेत्र के छरेहरटी गांव स्थित एक ईट भट्ठे से चालक व दो श्रमिक ट्राली में ईंटें लादकर लखनऊ गए थे। लौटते समय रात करीब 8:30 बजे एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर स्थित बरादेव गांव के पास पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से परसहरा निवासी ठाकुर प्रसाद (42) प्रसाद बाइक से लखनऊ की तरफ जा रहा था। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया।
हादसे में धानमऊ गांव निवासी मजदूर सोने (40) पुत्र छोटा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि कबरोई गांव निवासी दूसरा मजदूर शिवकुमार और बाइक सवार ठाकुर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने औरास पीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ संजीव कुमार ने बताया कि घायल व मृतकों के घर वालों को हादसे की सूचना दी गई है।
- एक मजदूर व बाइक सवार गंभीर, जिला अस्पताल रेफर