फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशेवर रक्तदाताओं पर रहेगा बायोमीट्रिक का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अब पेशेवर रक्तदाता रक्तदान नहीं कर सकेंगे। पेशेवर रक्तदाताओं पर लगाम लगाने के लिए बायोमीट्रिक मशीन का सहारा लिया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान से पहले बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठे लगाने होंगे। दो माह के अंदर अगर व्यक्ति दोबारा रक्तदान करने पहुंचता है तो मशीन इसकी पुष्टि कर देगी। रक्त कोष के अधिकारियों के अनुसार नए भवन का निर्माण होते ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ब्लड बैंक को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। रक्तदान की प्रक्रिया को कंप्यूूटराइज्ड करने के साथ ही रक्तदाताओं का डाटा आनलाइन किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डा. आनंद स्वरूप ने बताया कि ब्लड बैंक के नए भवन में अब बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी। रक्तदान करनेवाले व्यक्ति को रक्तदान करने से पहले मशीन पर अंगूठे लगाने होंगे।

मशीन रक्तदान करने वाले व्यक्ति के निशान को सुरक्षित कर लेगी। इस बीच अगर दो माह के अंदर रक्तदान करने वाला व्यक्ति दोबारा रक्तदान करने पहुंचता है तो उसकी पहचान हो जाएगी। डा. आनंद स्वरूप ने बताया कि यह प्रक्रिया पेशेवर रक्तदाताओं को पकड़ने के लिए प्रयोग में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेशेवर लोग रुपये लेकर एक माह में कई बार रक्तदान करने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रक्तदान से पहले लगाना होगा बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा
-दो माह से पहले रक्तदान करने वालों की मशीन करेगी पहचान
-पेशेवर रक्तदाताओं को रोकने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें