फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड, घरों में दुबके लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी व सर्द हवा के झोंको से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड का आम जनजीवन पर असर पड़ा है। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापने को मजबूर हैं।
बर्फीली हवाओं से तापमान लगातार गिर रहा है। लोग सुबह शाम घर के अंदर दुबके रहते हैं। दोपहर को धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। ठंड पड़ने से जिले में आधा दर्जन मौतें हो चुकी हैं। प्रशासन व समाज सेवियों की तरफ से गांव-गांव में कं बलों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही अलाव जलाए गए हैं। ठंड से पशु पक्षी भी परेशान हैं। पाठा क्षेत्र के आदिवासी ठंड के बावजूद परिवार की रोजीरोटी चलाने के लिए जंगल से लकड़ियां काटकर शहर में बेच रही है। वृद्ध व बच्चे बीमार भी पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीवां कृषि विभाग के विनय सिंह ने बताया पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ रही है। अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। दोपहर को धूप निकलती रहेगी। रविवार की रात को न्यूनतम पारा 6 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें