राजपुर (कानपुर देहात)।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला से रास्ते में रोककर तीन लोगों ने गैंप रेप किया। शोर मचाने और विरोध करने पर मासूम समेत महिला से मारपीट कर दी। इधर राजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य आरोपी फरार हैं। महिला और उसकी पुत्री को मेडिकल जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के ससुर ने बताया कि उसकी बहू मायके हमीरपुर जिले के एक गांव गई थी। बीते रविवार की शाम वह
अपनी मासूम पुत्री (4) के साथ ससुराल वापस आ रही थी। वाहन से उतरकर वह पैदल ही गांव जा रही थी। शाम हो जाने के कारण खरका गांव के पास पप्पू, कल्ले और एक अज्ञात व्यक्ति मिल गए। तीनों उसे अंधेरे में घसीट ले गए और उससे बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। मासूम पुत्री के चीखने चिल्लाने पर उसका मुंह दबाकर पीट दिया। किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर जान से मार देने की चेतावनी दी। किसी तरह वह घर पहुंची। घर में वह नहीं था, पुत्र ट्रक चलाता है बाहर गया था।
मंगलवार को सूचना पर वह आया थाने में आकर तहरीर दी है। गैंगरेप की सूचना मिलने पर डीएसपी अर्पित कपूर, थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र के साथ घटना स्थल की जांच करने पहुंचे। बताया कि पप्पू, कल्ले और उसके मामा नाम अज्ञात के खिलाफ गैंग रेप, मारपीट रिपोर्ट दर्ज किया गया। साथ ही पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो लोगों की तलाश कराई जा रही है। वहीं, पीड़ित महिला और उसकी पुत्री को मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।