फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ट्रक के खलासी को कुचल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने ट्रक के खलासी को कुचल दिया। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर सोनभद्र से परिजन आए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी रमेश का बेटा रज्जन सोनी (22) गांव के ही चालक सोना बच्चा के साथ ट्रक का खलासी था। चालक ने बताया कि कानपुर से कंटेनर का भाड़ा लादकर मिर्जापुर जा रहे थे। कल्यानपुर थाना हाईवे के टोल प्लाजा के पास रात करीब साढ़े 11 बजे खाने के लिए ढाबे पर रुके थे। खलासी रज्जन शौच के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पार कर लौटते समय कानपुर की ओर जा रही कार ने खलासी को कुचल दिया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। खलासी को गोपालगंज पीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने से पहले मौत हो गई। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है।

कार ने खलासी को कुचला, मौत
हादसे के बाद कार लेकर कानपुर की ओर भागा चालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें