एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ ऐसा सलूक किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। नशे में धुत कलयुगी बेटा अपनी उस मां के लिए हैवान बन गया जो उम्र भर उसके लिए ममता की देवी बनी रही।
विज्ञापन
Trending Videos
मां की ममता का ये सिला
डेमो
हालांकि मां ने अपने बेटे के लिए लाड प्यार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 80 साल की हो चुकी मां को इस नीच बेटे ने जानवरों की तरह पीटा। मां-बेटे के इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया।
कानपुर के बिठूर इलाके के पंचमपुरवा में मंगलवार रात नशे में धुत बेटे ने अपनी 80 साल की मां को जानवरों की तरह पीटकर घर से बाहर फेंक दिया। वृद्धा रातभर घर के बाहर पड़ी रोती रही। दूसरे दिन भी अंदर न घुसने देने पर वह बुधवार शाम मंधना चौकी पहुंची। पुलिस को बेटे की करतूत बताई तो पुलिस सुनकर दंग रह गई। फौरन बेटे को थाने बुलाया गया। इसके बाद उसे डांटा-फटकारा और वृद्धा को उसके साथ भेज दिया।
वृद्धा ने बताया कि मंगलवार को बहू रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने गई थी। छोटा बेटा रात को नशे में धुत होकर घर आया तो खाना मांगने लगा। वृद्धा ने किसी तरह खिचड़ी बनाई। इस पर बेटे ने मां को पीटना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया।