फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फार्मासिस्ट के बंद मकान से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फार्मासिस्ट के बंद मकान से चोरों ने आठ लाख के जेवर-नकदी पार कर दिए। शादी समारोह से वापस लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। मकान में घुसते हुए एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा मटर मिल के पीछे रहने वाले लक्ष्मी नारायण जसवंतनगर नागरी स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट हैं। सोमवार शाम विजय नगर चौराहे स्थित एक मैरिज होम में लक्ष्मी नारायण अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। रात करीब 12 बजे वापस पहुंचे तो उन्होंने घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के भी ताले टूटे हुए थे।
फार्मासिस्ट की पत्नी विजयलक्ष्मी ने बताया कि घर में रखे 75,300 रुपये, दो सोने के हार, चार सोने की जंजीर व कान के चार जोड़ी झाले, तीन जोड़ी पायल, बच्चों के दो जोड़ी सोने की जंजीर, कमर कंधनी व तीन सोने की अंगूठियां गायब हैं। करीब आठ लाख रुपये के जेवर थे। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे व्यक्ति को जल्द ही पहचान करके घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें