परेड में तिरंगे पर हाथ रखकर कसम खाते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगे की शपथ लेकर 76 रणबांकुरे सेना का हिस्सा बन गए। देश की सीमाओंं की रक्षा करने का संकल्प लिया।
फर्रुखाबाद जिले की राजपूत रेजीमेंट द्वारा शपथ परेड का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यवाहक सूबेदार मेेजर रुकुम सिंह ने जवानों के समक्ष तिरंगा रखा। एडज्यूटेंट मेजर रूपक ठाकुर ने जवानों को राष्ट्र रक्षा की शपथ दिलाई। कार्यवाहक सूबेदार मेजर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह नियमित सेना का हिस्सा बन गए हैं।
ट्रेनिंग के समय जो प्रशिक्षण दिया गया है, वह सीमा पर दुश्मनों का सामना करते समय काम आएगा
शस्त्रों के साथ फोटो खिंचवाते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक गलती करने पर प्रशिक्षक थोड़ा दंड देकर समझा देते थे, लेकिन यूनिट में गलती होने पर नौकरी के कागजातों पर प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित हो जाती है। इससे बाद में प्रमोशन के समय प्रभाव पड़ता है। उन्होेंने कहा कि ट्रेनिंग के समय जो प्रशिक्षण दिया गया है, वह सीमा पर दुश्मनों का सामना करते समय काम आएगा। कार्यक्रम के समापन पर उत्साह से लबरेज जवानों ने राइफलों के साथ विजयी मुद्रा में फोटो सेशन करवाया। इस दौरान सूबेदार शेर सिंह, मतलूब खान, आरआर गुर्जर, सुनील कुमार, बाबू लाल, लज्जाराम, मोइनुद्दीन खां, हरसहाय आदि मौजूद रहे।