रात करीब 9 बजे किशोरी जानवरों को चारा देने के लिए बाडे़ में गई थी । उसी दौरान उसके भतीजे ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
भतीजे ने अपनी किशोरी बुआ के साथ किया दुष्कर्म
डेमो पिक
हमीरपुर में राठ कोतवाली से आठ किमी दूर एक गांव में भतीजे ने अपनी किशोरी बुआ के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
जानवरों को चारा देने के लिए गई बाडे़ में गई थी किशोरी
डेमो पिक
किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे वह अपने जानवरों को चारा देने के लिए गई बाडे़ में गई थी। उसी दौरान भतीजे ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।
उसके बेहोश होने पर आरोपी भाग गया। उसका भाई बाडे़ में खोजता हुआ पहुंचा तो वह खून से लथपथ बेहोश पडी थी। होश आने पर उसने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि लड़का रिश्ते में भतीजा लगता है। कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।