फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली बिल राहत योजना का 7.50 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिजली बिल राहत योजना लागू होने से शहर के करीब साढ़े सात लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्हें एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज में 100 तो मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसमें मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है। साथ ही ओवर बिलिंग और अंडर बिलिंग वाले उपभोक्ताओं के बिलों में संशोधन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली बिल राहत योजना-2025 लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत बिल भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। यदि कोई उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल एकमुश्त जमा करता है तो उसे सरचार्ज में 100 प्रतिशत के साथ बकाए के मूलधन में 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। यह छूट तीन चरणों में दी जाएगी। पहले चरण में 01 से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने पर 25 प्रतिशत, द्वितीय चरण में एक जनवरी 2026 से 31 तक पंजीकरण कराने में 20 प्रतिशत और तृतीय चरण में एक फरवरी 2026 से 28 तक पंजीकरण कराने में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस योजना का घरेलू और वाणिज्यिक दोनों वर्गों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। साथ ही, बिजली चोरी से संबंधित मामलों में राजस्व निर्धारण धनराशि पर भी छूट देने का प्रावधान है। ओवर बिलिंग और अंडर बिलिंग वाले उपभोक्ताओं के बिलों का भी संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें