कानपुर। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के तत्वावधान में मंगलवार को किदवईनगर स्थित धनश्याम दास शिवकुमार नागरिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बनी यूथ आर्चरी एकादमी में प्रथम जिला स्तरीय इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। केपीवाई स्कूल और सनशाइन पब्लिक स्कूल विजेता घोषित किए गए। वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर और एमआर जयपुरिया नारामऊ स्कूल उप विजेता बने।
प्रतियोगिता में इंडियन और रिकर्व बो राउंड के अंडर-10, 13, 15 और 17 वर्ग में 25 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-10 बालक इंडियन राउंड में केपीवाई स्कूल की आरोही वर्मा, वंशिका, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की आर्या सिंह और अलीशा यादव बालिका (रिकर्व राउंड) में केपीवाई स्कूल की लक्ष्मी राजपूत, डीपीएस कल्याणपुर की खुशिका सिंह, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की मिष्टी यादव, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल श्यामनगर की देवांशी सिंह ने जीत दर्ज की।
अंडर-13 वर्ग में बालक (इंडियन राउंड) में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के अक्षय वर्मा, उन्मुक्त अग्रवाल, केपीवाई स्कूल के नवीन विश्वकर्मा, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के अमनदीप यादव, बालक (रिकर्व राउंड) में डीपीएस कल्याणपुर के दक्ष, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के अभिनव यादव, गुरु हर राय स्कूल के साहिल खान, गुलमोहर पब्लिक स्कूल के ईशान प्रजापति ने जीत दर्ज की। बालिका (इंडियन राउंड) में सनशाइन पब्लिक स्कूल की हया खान, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन की सिद्धि पटेल, कैंब्रिज स्कूल की वैभवी शाह और रघुवंशी एकेडमी की देवांशी सिंह ने बाजी मारी।
बालिका (रिकर्व राउंड) में गुलमोहर पब्लिक स्कूल की भाव्या गोस्वामी, सनशाइन पब्लिक स्कूल की जाह्नवी बाजपेई, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की आलेख्या चौहान, रघुवंशी एकेडमी की अंशिका राठौर, अंडर-15 वर्ग में बालक (इंडियन राउंड) में केपीवाई स्कूल के आदित्य सिंह, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के दिव्य पराशर, रघुवंशी एकेडमी के यशवंत साहू, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन के अथर्व पांडेय विजेता बने।
बालक (रिकर्व राउंड) में पवन विद्या मंदिर के कुलदीप यादव, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन के पुखराज सिंह, केपीवाई स्कूल के आयुष गुप्ता, सनशाइन पब्लिक स्कूल के कृष्णांश सक्सेना, बालिका (इंडियन राउंड) में केपीवाई स्कूल की रश्मि ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसीपी बाबूपुरवा दिलीप सिंह ने किया। विजेताओं को संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने पदक और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर धनश्याम दास शिवकुमार, बृजभूषण मिश्रा, श्रेयांश कपूर, संदीप कुमार पासवान, कोच फागू महतो, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।