फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की शिकायतें सुनकर मौके पर किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजकित किया गया। यहां फरियादियों ने शिकायतें दर्ज करा अपनी पीड़ा से अवगत कराया। वहीं मौजूद अधिकारियों ने पीड़ितों की फरियाद सुन उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अकबपुर कोतवाली में एसडीएम आनंद सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां कुल 8 शिकायतें आई, जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। सीओ अर्पित कपूर, कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला, एसएसआई मोहित लाल, राजस्व टीम आदि मौजूद रहे।
डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में एसडीएम दीपाली कौशिक की अध्यक्षता में हुई समाधान दिवस में आठ शिकायतें आईं। जिनमें तीन शिकायतों का एसडीएम ने निस्तारण किया। भूमि विवाद से संबंधित पांच शिकायतों को सम्बंधित क्षेत्र में तैनात लेखपाल को पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शिवली प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रामशिरोमणि की अध्यक्षता में कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छह शिकायतें सुनने के बाद उनके निस्तारण के आदेश दिए गए। प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, रमेश सविता, बृजेश दीक्षित, कामता प्रसाद, सर्वेश पाल, सुरेश कमल आदि लोग मौजूद रहे। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम परवेज अहमद की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 शिकायतें आई, जिनमें 5 का निस्तारण किया जा सका। इस दौरान तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री, सीओ रामकृष्ण मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें