फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखना में दस माह से एटीएम खराब, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर। भारतीय स्टेट बैंक की लखना शाखा एटीएम दस माह से खराब है। गुरुवार को युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खाताधारकों के साथ शाखा प्रबंधक व मौजूद एटीएम मैनेजर कानपुर मंडल पर अपना आक्रोश जाहिर किया। व्यापारियों ने शाखा प्रबंधक को एटीएम सही कराए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर ज्ञापन दिया है।

लखना कस्बे के गंज मुहाल स्थित बाजार में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम खराब होने से व्यापारी, कालिकादेवी मंदिर पर आने वाले दर्शनार्थी व क्षेत्रीय लोग रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, महामंत्री संजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में बैंक पहुंचे व्यापारियों ने चेतावनी दी कि एटीएम ठीक न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शाखा प्रबंधक कवि कपूर व एटीएम मैनेजर नवीन चौधरी ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बताया कि इस समस्या का निस्तारण मई माह तक कर दिया जाएगा। इस मौके पर सतीश चंद्र पूर्व चेयरमैन, देवेंद्र चौहान, मुन्ना आढ़ती, राजीव पोरवाल, सुनीत चौहान, अमृतलाल आढ़ती, संजय जैन, बबलू राईन, पुनीत दीक्षित, अमित सोनी, अशोक जैन, अजय पोरवाल, मनीष राठौर, शिवनाथ सिंह, डा. रामगोविंद तिवारी, लकी जौहरी के अलावा अन्य खाताधारक भी उपस्थित रहे।

-व्यापार मंडल ने बैंक शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें