फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर की अनुमति की तारीख खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर बजाने के लिए अनुमति लेने की अंतिम तारीख सोमवार को समाप्त हो गई। अभी एक भी स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। करीब 74 आवेदन पत्र जमा हुए हैं।

शासन के निर्देश पर मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति 15 तारीख तक लेना जरूरी था। अनुमति न मिलने पर इस तारीख के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर कार्रवाई करने के निर्देश हैं। पूरे तहसील क्षेत्र के करीब 240 मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकर का उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच दिनों से अनुमति लेने वालों की तहसील में भीड़ रही। अब तक करीब 74 आवेदकों ने पुलिस और राजस्व की रिपोर्ट सहित आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं। अढ़इया के गुफरान अहमद, लायक अली, किशनपुर के वैदुर्रहमान, ऐरांया सादात के मुस्तकीम, गैधेमऊ के मोहम्मद इस्लाम, लोधौरा के जागेश्वर और अल्लीपुर बहेरा के अब्दुल वहाब ने बताया कि आवेदन फार्म जमा कर दिए गए हैं। अनुमति नहीं मिली है।

एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि जो आवेदन पत्र पुलिस और राजस्व रिपोर्ट के साथ आ गए हैं। उनकी अनुमति मंगलवार को प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें