फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख कीमत की 658 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। हिमांचल प्रदेश से तस्करी कर हरदोई ले जाई जा रही करीब तीस लाख कीमत की शराब पुलिस ने पकड़ ली। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों बताया शराब की खेप हरदोई में रहने वाले शराब तस्कर को देनी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर सोमवार रात चेकिंग कर रही पुलिस टीम को शीतलगंज गांव के मजरा काजीपुर राइस मिल के सामने एक ट्रक कंटेनर संदिग्ध हालात में खड़ा दिखा। पुलिस उसके पास पहुंची तो चालक कंटेनर लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और ट्रक कंटेनर चालक व उसके साथी की दबोच लिया, जबकि हरदोई निवासी शराब तस्कर भाग निकला। ट्रक को खुलवाया गया तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब थी।

ट्रक चालक शराब की खरीद व सप्लाई संबंधी अभिलेख नहीं दिखा पाया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला और आबकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शामली जिले के कस्बा कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी कंटेनर चालक अनीश अहमद और उसके परदेसी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह हरदोई जिले के थाना अतरौली के ग्राम बहोती निवासी सवेंद्र मिश्रा उर्फ समद को शराब की सप्लाई देने जा रहे थे।

पुलिस ने कोतवाली में कंटेनर को खाली कराया तो उसमें से 658 (28800 बोतल) शराब मिली। कंटेनर में मिल नैनो ब्रांड की अंग्रेजी शराब हिमांचल प्रदेश की बनी हुई है और उसकी अरुणचाल प्रदेश में सप्लाई की अनुमति है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हरदोई निवासी तस्कर सर्वेंद्र मिश्रा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें हरदोई पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

चकमा देने के लिए लादी थी पंप मशीन
गैर प्रांत की शराब की तस्करी का यह धंधा काफी शातिर तरीके से किया जा रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में पीछे पंप मशीन लाद रखी थी। पुलिस टीम ने जब ट्रक चालक अनीस से पूछा तो उसने पहले यही बताया कि पंप मशीन लेकर संडीला जा रहे हैं। इस पंप मशीन में एक लंबी पाइप भी लगी है।


जोरों पर मिलावटी शराब का धंधा
जिले में गैर प्रांत की प्रतिबंधित और मिलावटी शराब का धंधा जोरों पर है। बांगरमऊ पुलिस की इस कार्रवाई में इसका खुलासा भी हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला ने बताया पूरे जिले में सघन अभियान चलाया जाएगा। अवैध शराब के खिलाफ अभियान के साथ ही लाइसेंसी दुकानों को भी चेक किया जाएगा। अगर कहीं मिलावटी या नकली शराब की बिक्री होते पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नकली ढक्कन-होलोग्राम भी मिले
पकड़े गए कंटेनर में पुलिस को 1500 ढक्कन और 850 होलोग्राम भी मिले हैं। पकड़े गए ट्रक चालक के पास से पुलिस को दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं।


-हिमांचल प्रदेश से हरदोई जा रही थी शराब, बांगरमऊ में कंटेनर चालक व उसका साथी गिरफ्तार
-हरदोई निवासी तस्कर फरार, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, तस्कर की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें