खरेला। विकासखंड चरखारी की ग्राम पंचायत ऐचाना में बारिश के पानी की निकासी को लेकर पुलिया निर्माण घटिया किया गया। शनिवार को सुबह डाली गई पुलिया की स्लैब शाम को गिर गई।
जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ऐचाना में आबादी के बीच से निकले नाला में कालीचरन कहार के मकान के समीप 10 मीटर चौड़े नाले पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था। एक दिन पूर्व पुलिया का निर्माण कराकर जाल तैयार कराया गया। शनिवार की सुबह पुलिया के ऊपर स्लैब डाल दी गई।
चार घंटे बाद ही पूरी पुलिया ढह गई। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। अर्पित तिवारी, आशाराम, रज्जू भदौरिया आदि ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। लोगों ने घटिया निर्माण की शिकायत उपजिलाधिकारी चरखारी से की है।
-घटिया सामग्री का प्रयोग होने से 24 घंटे भी नहीं चली पुलिया
अमर उजाला ब्यूरो