एटीमएम बदलकर पार किए 23 हजार रुपये
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाज ने एटीएम कार्ड बदलकर युवक के 23 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
अयाना गांव निवासी आनंद शर्मा ने बताया कि 21 जून को वह सेंट्रल बैंक खानपुर शाखा के एटीएम से रुपये निकालने गया था। सर्वर धीमा होने के कारण रुपये नहीं निकले। पीछे खड़े अपरिचित युवक उसका एटीएम लेकर कोड पूछकर चेक करने लगा।
रुपये न निकलने पर उसने एटीएम वापस कर दिया। इसी बीच उसने एटीएम बदल भी दिया। गांव जाते समय मोबाइल पर दस-दस हजार के दो व तीन हजार रुपये निकलने के मैसेज पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर