फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 23 पीएमश्री विद्यालयों की सुरक्षा में तैनात होंगे 69 पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरकारी स्कूलों में आधुनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 23 पीएमश्री विद्यालयों में 69 पूर्व सैनिकों की तैनाती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम को भेजा है। हर स्कूल में तीन पूर्व सैनिक आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। निगम की सहमति मिलने के बाद तैनाती की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


पीएमश्री विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, इंटीग्रेटेड साइंस लैब, खेल सामग्री और आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रात में निगरानी की व्यवस्था न होने से कंप्यूटर, बैटरी और प्रोजेक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंता है। कुछ स्कूलों में चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। सुरक्षा के लिए पहले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की तैनाती का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन पर्याप्त जवान उपलब्ध न होने से पीआरडी ने असमर्थता जता दी। इसके बाद पूर्व सैनिकों का विकल्प चुना गया। बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। सहमति मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें