फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हार्ट अटैक के 66 रोगी भर्ती, 19 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सर्दी में ह्रदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कॉर्डियोलॉजी में हार्ट अटैक की शिकायत लेकर आए 66 रोगियों को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया गया। वहीं, 19 रोगियों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में थोड़ी सी भी लापरवाही ह्रदय रोगियों के लिए खतरा बन रही है। शुक्रवार को कॉर्डियोलॉजी की ओपीडी में 1049 रोगी पहुंचे जिसमें उच्च रक्तचाप के रोगी 40 प्रतिशत रहे। वहीं, 17 रोगी सीने में दर्द की शिकायत लेकर आए, जिन्हें जांच में ह्रदय में कोई दिक्कत नहीं पाई गई। उन्हें घर भेज दिया गया। इस सीजन में सबसे ज्यादा ब्रॉड डेड शुक्रवार को 19 पहुंचे। निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि इस मौसम में जरा सी लापरवाही हार्ट अटैक के खतरे को दावत दे रही है। सुबह टहलने या व्यायाम करने बाहर न जाएं। जब धूप निकले तभी घर से बाहर निकलें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें