फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजकीय आईटीआई पांडुनगर में अप्रेंटिसशिप के लिए 65 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय आईटीआई पांडुनगर में बुधवार को तीन दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेले की शुरुआत हुई। इसमें पहले दिन टाटा मोटर्स पंतनगर कंपनी 200 अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप का मौका देने का लक्ष्य लेकर शामिल हुई।
विज्ञापन


वहीं मौके पर केवल 87 अभ्यर्थी ही पहुंचे जिसमें 65 का चयन हुआ। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 13,480 रुपये मानदेय के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। युवाओं को फ्री डिप्लोमा कोर्स भी कराया जाएगा।

अप्रेंटिसशिप प्रभारी अमित दीक्षित एवं विवेक शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को जेके टायर्स व एनबीसी बियरिंग्स कंपनी मेले में प्रतिभाग करेगी। आईटीआई प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों की कम उपस्थिति का मुख्य कारण घर से दूर नहीं जाने की कमजोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें