फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित तीन अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश ..

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लाक अछल्दा की ग्राम पंचायत दखनाई में आयोजित चौपाल में अधिशाषी अभियंता जलनिगम, अधिशाषी अभियंता सिंचाई व जिला विद्यालय के अनुपस्थित होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम श्रीकांत मिश्रा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सभी अधिकारियों के साथ चौपाल लगाइर्। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा उठाई गई समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस दौरान डीएम ने महिला एकता ग्राम संगठन कार्यालय व उत्तर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल का लोकार्पण किया। डीएम शौचालय निर्माण की समीक्षा की। 456 शौचालय के सापेक्ष 114 शौचालय बनने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


सचिव व एडीओ पंचायत की फटकार लगाई। 15 जनवरी तक सभी शौचालय का निर्माण न होने पर 16 जनवरी को निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डीएम ने बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता परखने के लिए कक्षा पांच की शिवानी से 18 का पहाड़ा सुना।

शिवानी ने पूरा पहाड़ा सही सुनाया। इस पर सीडीओ ने सत्येंद्र नाथ चौधरी और बीएसए ने शिवानी की प्रशंसा कर पुरस्कृत किया। डीएम ने अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आहवान किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत की 12 महिला स्वयं सहायता समूह ने डीएम ं समय से फंड उपलब्ध न होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एनआरएलएम अधिकारी को निर्देश दिए कि वह इन समस्याओं को गंभीरता से लेकर एक सप्ताह में समस्या का निराकरण करें।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि 84 किसानों को कृषि भूमि का पट्टा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें