फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा पकड़ने पहुंचे इंस्पेक्टर को खूब सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात दिबियापुर मार्ग स्थित ग्राम कखावतू कालोनी के सामने टेंपो चालक को लूटकर सामने घर में घुसे एक युवक को पकड़ने पहुंचे कोतवाली के एक इंस्पेक्टर को घर में मौजूद महिला ने खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


साथ ही उनका कॉलर खींचने का प्रयास किया। जिस पर इंस्पेक्टर ने उक्त महिला को साथ में मौजूद महिला पुलिस बल के द्वारा गिरफ्तार कराया। शुक्रवार को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

गुरुवार की देर शाम लगभग 10:30 बजे गश्त के दौरान दिबियापुर रोड पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने सड़क पर खड़े टेंपो के चालक आमिर पुत्र आजाद के द्वारा रुपये लूटकर भागे लुटेरे को सामने के घर मेें घुसे होने की शिकायत की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने तत्काल उक्त घर के बाहर पहुंचकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। जिस पर घर में मौजूद रामबेटी पत्नी सर्वेश कुमार धमकी देने लगी। यही नहीं उसने इंस्पेक्टर पर उत्तेजित होकर डंडे से हमला करने व उनकी कॉलर पकड़ने का प्रयास किया।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने साथ में मौजूद महिला पुलिस बल के द्वारा ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी से अभद्रता व मारपीट करने का प्रयास करने पर गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि इसके अलावा महिला के पुत्र सतीश दोहरे पुत्र सर्वेश दोहरे को भी लूट के मामले में दर्ज जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें