फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के इटर्रा गांव में बीते 12 सितंबर को आग लगाकर जान देने की कोशिश करने वाली युवती की इलाज के दौरान हैलट अस्पताल (कानपुर) में मौत हो गई। इधर, पतारा क्षेत्र में हादसे का शिकार हुए वृद्ध ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

इटर्रा गांव निवासी छोटू कुशवाहा की शादी करीब आठ महीने पहले बीहूपुर गांव निवासी कल्लू कुशवाहा की पुत्री लक्ष्मी (23) के साथ हुई थी। लक्ष्मी के पिता कल्लू ने बताया कि छोटू कुशवाहा शराब पीकर उसकी बेटी के साथ मारपीट और बदसलूकी करता था। बताया कि उसकी ससुराल वाले दहेज की मांग भी करते थे।
कल्लू ने बताया कि बीते 12 सितंबर को लक्ष्मी के पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल (कानपुर) में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतका की ससुराल वालों ने बताया कि उसने पति से झगड़ने के बाद खुद आग लगाई थी। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, पतारा क्षेत्र में बरनांव रोड मोड़ के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर की टक्कर से कसबा पतारा निवासी साइकिल सवार वृद्ध अब्दुल रफीक (60) गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पतारा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जबकि, हादसा करने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें