फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस का एसी फेल, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। डाउन साइड की 12554 वैशाली एक्सप्रेस के बी-2 कोच का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने रविवार देर रात इटावा स्टेशन पर हंगामा किया। इस कारण ट्रेन करीब चालीस मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक ने दूसरे कोच में यात्रियों को शिफ्ट किया। इसके बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया।

स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि ट्रेन का बी-2कोच का एसी टूंडला से ट्रेन चलने के बाद खराब हो गया था। ट्रेन देर रात 12.40 बजे इटावा स्टेशन पर आई। दो मिनट बाद ही जब कानपुर की ओर रवाना होने लगी उसी दौरान बी-2कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकने पर कोच से उतर कर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का हंगामे पर आरपीएफ सुरक्षा कर्मी और एसएस प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि कोच का एसी खराब है। इसके बाद उन्हें समझाने लगे की इटावा में एसी का स्टाफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा ट्रेन को कानपुर जाने दें। काफी देर तक कहासुनी होने लगी और गर्मी का हवाला देते हुए यात्री ट्रेन को चलने नहीं दे रहे थे। धीरे-धीरे करके करीब पौन घंटे का समय बीतने के बाद बी-2कोच के यात्रियों को कानपुर तक दूसरे कोच में शिफ्ट करने के बाद वैशाली एक्सप्रेस को देर रात 01.22 मिनट पर कानपुर के लिए रवाना किया गया।

दूसरे कोच में यात्रियों को शिफ्ट करने के 40 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें