अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। उ.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफ ई के अंतर्गत संचालित पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय एवं नर्सिंग महाविद्यालय के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2018-19 के लिए होने वाली संयुक्त पैरामेडिकल एवं नर्सिंग प्रवेश परीक्षा सीपीनेट. 2018 इटावा के विभिन्न केंद्रों पर 22 जुलाई 2018 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सीपीनेट 2018 के अध्यक्ष पीएन सिंह ने दी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पीके जैन ने बताया की सीपीनेट. 2018 से संबंधित प्रवेश परीक्षा फ ॉर्म केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फ ॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महत्वपूर्ण तिथियों में आवेदन एवं ऑनलाइन शुल्क जमा करने की तिथि छह जून 2018 से पांच जुलाई 2018 तक रखी गई है। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र 15 जुलाई 2018 से डाउनलोड कर सकते हैं। 22 जुलाई 2018 को इटावा के विभिन्न केंद्रों पर सीपीनेट2018 प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सीपीनेट 2018 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि।
पंजीयन आवेदन एवं आनलाइन शुल्क जमा करना छह जून 2018 से पांच जुलाई 2018 तक।
वेबसाइट से प्रवेश पत्र की डाउनलोडिंग प्रारंभ 15 जुलाई 2018 से
प्रवेश परीक्षा सीपीनेट 2018 तिथि 22 जुलाई 2018 रविवार