कीड़े मारने की दवा पीने से बीमार पड़े बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : अमर उजाला, कन्नौज
कन्नौज के तेराजाकेट इलाके में कृमि मुक्ति दिवस पर कीड़े मारने वाली दवा पिने से 70 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। उल्टी, बुखार और दर्द से बच्चों की चीख निकली तो कोहराम मच गया। अानन-फानन में स्कूल के प्रिंसिपल ने घटना की सूचना एसडीएम, सीएमओ को दी तो मौके पर कई डाक्टरों की टीम पहुंच गई। करीब एक दर्जन एंबुलेंस से 60 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व छह बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी बच्चों के हालत में सुधार आने पर उन्हें वापस घर भेज दिया गया। उधर बच्चों के बीमार पड़ने की सूचना मिलते ही उनके परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाते हुए शांत कराया।
पैकेट पर दी थी चेतावनी
छात्राें के बीमार पड़ने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनाें काे समझाते डाक्टर।
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पेट में कीड़े मारने की जिस दवा काे बच्चाें काे दी गर्ई थी, उसपर पहले से ही चेतावनी दी गर्ई थी कि पेट में कीड़े हाेने की स्थिति में यह दवा पीने से उल्टी, सिर दर्द, पेट दर्द, चक्कर अा सकता है। हालांकि एकसाथ इतने बच्चाें के बीमार पड़ने से सभी के हाेश उड़ गए थे। फिलहाल छह बच्चाें की हालत गंभीर बतार्ई जा रही है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
डाक्टराें काे बना लिया था बंधक
बच्चाें के बीमार पड़ने के बाद परिजनाें ने स्कूल घेर लिया।
- फोटो : अमर उजाला, कन्नाैज
दवा पीने के कुछ ही देर बाद स्कूल के करीब 90 बच्चे उल्टियां करने लगे और चक्कर आने की बात कहकर जमीन पर लोटने लगे। अचानक स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चों की हालत बिगड़ती देख उनके परिजनों और स्कूल के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के लोगों को बंधक तक बना लिया गया। हालात ताे मारपीट तक पहुंच गर्ई थी, लेकिन माैके पर पहुंचे एसडीएम ने किसी तरह लाेगाें काे शांत कराया।
दवा पीने के बाद बेहोशी की हालत में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
दवा पीने की कुछ ही देर बाद कुछ बच्चे जोर-जोर से उल्टियां करने लगे और कुछ बेहोश होकर जमीन पर गिर गये। साथियों ने उन्हें उठाकर पानी पिलाया और टीचरों को सूचित किया।
फोन पर परिजनों को दी गई बच्चों के बीमार होने की सूचना
फोन पर बीमार होने की सूचना परिजनों को देती एक स्कूली बच्ची अपने सहपाठियों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
साथियों के एक-एक करके बीमार होने से सहपाठी छात्राएं घबरा गईं इस दौरान एक छात्रा ने परिजनों को फोन करके बीमार होन की सूचना दी।
स्कूल में बीमार बच्चों को लिटाने के लिए जगह कम पड़ गई कुछ बीमार छात्राओं को कुर्सी पर बिठाया गया
कुर्सी पर बेहोशी की हालत में बैठी छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में बीमार बच्चों को लिटाने के लिए जगह कम पड़ गई कुछ बीमार छात्राओं को कुर्सी पर बिठाया गया।