कन्नौज के सौरिख में रंजिश में चार लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह कोटेदार को लाठियों से पीटकर और फिर सिर पर कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान कोटेदार को हमलावरों से बचाने आए उनके बेटे और नातिन को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।
कोटेदार की हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुर्रा गांव के कोटेदार मथुरा प्रसाद (55) पुत्र धर्मपाल बाथम सुबह 11 बजे अपनी ससुराल से गांव लौटे थे।