फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में व्यापारी के पास मिले थे 52 लाख रुपये, अब कानपुर के व्यापारी भी फंसेंगे, आयकर चोरी के संकेत

Fri, 02 Apr 2021 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
व्यापारी के पास से बरामद कैश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर के खागा के व्यापारी विकास गुप्ता के पास से बरामद 52 लाख रुपये के मामले में शहर के कई व्यापारी आयकर चोरी के मामले में फंस सकते हैं। फिलहाल आयकर विभाग ने जीआरपी थाने में व्यापारी से पूछताछ करने के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे उसे मुचलके पर छोड़ दिया है। उसे पांच अप्रैल को खागा से रुपये से संबंधित दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर के खागा निवासी पान मसाला, साबुन व अगरबत्ती व्यापारी विकास गुप्ता को गुरुवार को आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे लाइन फांदकर सिटी साइड जाते हुए पकड़ा था। उसके झोले से 52,32,720 रुपये मिले थे। वह खागा से चौरी-चौरा एक्सप्रेस से कानपुर थोक व्यापारियों को भुगतान करने आया था। आईबी, एटीएस को भी सूचना दी गई थी।

रुपयों का आतंकी कनेक्शन न मिलने पर आयकर विभाग ने विकास गुप्ता से पूछताछ की। उसने दावा किया कि इन रुपयों से संबंधी दस्तावेज खागा में हैं। उसने 23 मार्च को नयागंज की एक फर्म में 35 लाख रुपये आरटीजीएस करने और उसका मैसेज दिखाया। इस पर आयकर अधिकारियों ने उसे मुचलके पर खागा जाने दिया है। साथ ही रुपये के डिटेल लाने का पांच अप्रैल तक का समय दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

20 हजार से अधिक नगद लेनदेन पर है रोक
आयकर के जानकारों के मुताबिक 20 हजार रुपये से अधिक नकद लेनदेन पर सरकार ने रोक लगाई है। व्यापारी विकास गुप्ता 52 लाख रुपये नकद लेकर दूसरे जनपद जा रहा था। वह इन रुपयों का हिसाब दे भी दे, तो भी उस पर जुर्म बनता है। उधर, आयकर चोरी साबित हुई तो व्यापारी पर जुर्माना लगेगा।

जैन इंटरप्राइजेज को करना था मोटी रकम का भुगतान
विकास गुप्ता ने आयकर अधिकारियों को बताया कि वह नयागंज की फर्म जैन इंटरप्राइजेज से पान मसाले का कारोबार करता है। कारोबार के सिलसिले में ही पेमेंट देने आया था। इसमें कुछ कैश नयागंज के ही साबुन और अगरबत्ती व्यापारियों को भी चुकाने थे।

आयकर विभाग ने व्यापारी से पूछताछ की है। आर्थिक अपराध का मामला समझ आता है। आतंकी या माहौल खराब करने में इन रुपयों का इस्तेमाल होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। फिलहाल व्यापारी को मुचलके पर खागा जाने के लिए छोड़ा है। आयकर अधिकारियों ने पांच अप्रैल तक उससे नकदी से संबंधित कागज लाने को कहा है। नकदी आयकर विभाग बैंक खाते में जमा करा देगा।
राम मोहन राय, प्रभारी जीआरपी कानपुर सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें