फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी का 52वां दीक्षांत समारोह आज, सोमेश्वर को मिलेगा प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल

Thu, 27 Jun 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कानपुर आईआईटी में आज होने वाले 52वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मैथमेटिक्स एंड सांइटिफिक कंप्यूटर ब्रांच से बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे सोमेश्वर जैन को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल अवार्ड से नवाजा जाएगा। बीएस (बैचलर ऑफ साइंस) के सभी विषयों और सेमेस्टर में उनको 10 सीपीआई अंक मिले हैं।

विज्ञापन


मैथमेटिक्स एंड सांइटिफिक कंप्यूटिंग-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सुनील कुमार पांडे और कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के अनंत नारायण वत्स डाइरेक्ट गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की मुग्धा अरोड़ा को रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज मिलेगा।

विज्ञापन

कानपुर आईआईटी - फोटो : ट्विटर
यह जानकारी आईआईटी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने दी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले संतोष कुमार को डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। प्रो. अभय ने कहा कि ऐसा काफी समय बाद होगा कि नॉन इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र ने प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया हो।

उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें 208 छात्र-छात्राओं को पीएचडी, 809 को मास्टर और 871 अंडरग्रेजुएट डिग्री दी जाएंगी। प्रो. अमित शेखर कुबेर और प्रो. बाकर मजहरी को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साइंट के फाउंडर और एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन बीवीआर मोहन रेड्डी मौजूद रहेंगे। रेड्डी ने आईआईटी कानपुर से परास्नातक किया है। प्रेस वार्ता में प्रो. एएम रैना, प्रो. बीवी फानी, रजिस्ट्रार केके तिवारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें