फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर टूटी मिली पटरी, पेट्रोलमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे का साजिश से इंकार

Thu, 27 Jun 2019 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
टूटी हुई रेल पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर खागा-कटोघन स्टेशन के बीच गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। पेट्रोलमैन शाल मोहम्मद ने सुबह 6.15 बजे पटरी का ज्वाइंट टूटा देखकर तत्काल अफसरों को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद यहां से मडुआडीह एक्सप्रेस गुजरने वाली थी।
विज्ञापन


समय रहते डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। रेलपथ टीम द्वारा ट्रैक को दुरुस्त करने के करीब सवा घंटे बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई। रेल प्रशासन ने किसी साजिश से इनकार किया है। पेट्रोलमैन शाल मोहम्मद सुबह रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए खागा स्टेशन से कटोघन की ओर जा रहे थे।

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंभा नंबर 905 किमी. के पास पटरी टूटी देखकर खागा के स्टेशन मास्टर शशि कुमार को फोन पर सूचना दी। पटरी टूटने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल पथ खंड अभियंता देवशरण और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और तत्काल डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया।

टूटी पटरी को ज्वाइंट से निकाल कर दूसरी पटरी जोड़ी गई। इस बीच मडुआडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस व दो मालगाड़ियां पीछे के स्टेशन में खड़ी रहीं। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सुबह 6.18 बजे से 7.32 बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा है।

पटरी को जोड़ने के बाद पहले मालगाड़ी को निकाला गया। बताया कि रात में ट्रेन के निकलने में पटरी का जोड़ टूट गया था। इसमें किसी प्रकार का आपराधिक हस्तक्षेप नहीं माना गया है। पेट्रोलमैन ने बताया कि ट्रैक निरीक्षण में थोड़ी सी देरी करते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें