फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तिलक समारोह में लौकी की बर्फी खाने से 50 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 11 Jun 2019 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

औरैया के बिरिया चैनसुख में सोमवार की देर शाम एक तिलक समारोह में लौकी की बर्फी खाने से तिलक लेकर आए 20 लोग बीमार हो गए। अगले दिन इसी बर्फी को खाने से घरवाले और रिश्तेदार समेत 30 लोग बीमार पड़ गए। सभी को जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। खाद्य विभाग की टीम ने बर्फी का सैंपल लिया। 

विज्ञापन


ग्राम बिरिया-चैनसुख में बाबूराम दोहरे के पुत्र विमल का सोमवार की शाम तिलक समारोह था। इसमें इटावा के बकेवर क्षेत्र के ग्राम घुपसीना से कन्या पक्ष के लोग तिलक लेकर आए थे। समारोह के दौरान इन लोगों ने नाश्ते के लिए बनी लौकी की बर्फी खाई। बाद में ये सभी गांव चले गए। देर रात कन्या पक्ष की ओर से फोन से जानकारी दी गई कि लगभग 20 लोग बीमार हो गए हैं।

विज्ञापन

औरैया के बिरिया चैनसुख गांव का मामला, खाद्य विभाग की टीम ने लिया सैंपल

वर पक्ष ने समझा कि गर्मी का असर हो सकता है। दूल्हे के भाई ओंकार दोहरे (30) ने अस्पताल में बताया कि मंगलवार की सुबह बची हुई बर्फी उसके परिजनों व रिश्तेदारों ने भी खा ली। कुछ ही देर बाद अंजली (22) पत्नी दीपू, रूबी (28) पत्नी रविंद्र, सरोज (35) पत्नी सुदामा, रीता (27) पत्नी उपेंद्र, अनुराग (21) पुत्र राम आसरे, अनिल (25) पुत्र मदनलाल, शालू (13) पुत्री अजीत, उपासना (23) पुत्री प्रमोद, अंजू (26) पुत्री चंद्र प्रकाश, पुष्पा (40) पत्नी कमलेश, विमलेश्वरी (40) पत्नी रामप्रकाश, अनुज (12) पुत्र रामप्रकाश व रेनू (25) पुत्री अनिल की हालत बिगडने लगी।

उन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग 20 लोगों को ग्राम तुर्कीपुर के अलावा अन्य स्थानों पर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर एडीएम विजय बहादुर सिंह ने खाद्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा। जहां पर टीम ने बर्फी का सैंपल लिया। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि मरीजों का इलाज सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है। बताया कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें