हमीरपुर में घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने मंगलवार को कुरारा थानाक्षेत्र स्थित पीड़ित परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने एसपी से कहा कि विवेचना में कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि पाक्सो एक्ट को और पुख्ता करने के लिए राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह अध्यादेश जारी किया है।
जिसमें अगर पीड़िता की उम्र 12 वर्ष से कम है तो आरोपियों को मृत्युदंड दिए जाने का प्राविधान है। साथ ही मृतका के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी बात कही है। कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव में पिछले शुक्रवार को बालिका के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।