फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के 50 खिलाड़ी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पांच से आठ नवंबर तक 41वीं सब-जूनियर, 9वीं कैडेट, 42वीं सीनियर और 9वीं पूमसे ताइक्वांडो राज्यस्तरीय चैंपियनशिप होगी। इसमें कानपुर के 50 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन


कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन हो गया है। खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत करेंगे। मुख्य खिलाड़ियों में प्रत्यय, आर्यन, श्रेया, एंजल, वैभव, प्रखर, अनुकल्प, एलेवम, अनन्या, सरिता, हार्दिक, भूमिका, मोहिनी, अंतरा, अनुष्का, आदर्श कपूर, ऋचा, आकांक्षा, वात्सल, अवनी, आन्या, कायरा, अद्विका और विराट शामिल हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक चौरसिया, बलराम यादव, दिनेश दीक्षित, अविनाश द्विवेदी, आलोक गुप्ता, प्रयाग सिंह व सतेंद्र यादव सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ कोच अतुल दुबे और मैनेजर अमन चौरसिया को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें