फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फाइनल मैच में आईएमए वॉरियर्स ने रॉयल इलेवन को 61 रन से हराया

विज्ञापन
विजेता आईएमए वॉरियर्स की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) क्रिकेट लीग का फाइनल मैच मंगलवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में खेला गया। इसमें आईएमए वॉरियर्स ने रॉयल इलेवन को 61 रन से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


आईएमए वारियर्स टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। टीम के कप्तान चेतन ने शतक बनाया वहीं ललित चौधरी ने 55 रन जोड़े। गेंदबाजी में अनुराज, अंश और विनीत रस्तोगी ने एक-एक विकेट लिया।

उधर आईएमए रॉयल की पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर आउट हो गई। टीम से दक्ष ने 56 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में फहीम अंसारी, अभिनव सेंगर व विकास श्रीवास्तव ने दो-दो, विशाल, चेतन, मानव लूथरा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच आईएमए वारियर्स के कप्तान चेतन को चुना गया। इस मौके पर आईएमए कानपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, पूर्व सचिव डॉ. देवज्योति देबरॉय, वर्तमान सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें