Hamirpur News: प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गौरा देवी नई बस्ती में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को भेजकर रेस्क्यू किया गया है। अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
हमीरपुर जिले में यमुना नदी के किनारे शहर के गौरा देवी नई बस्ती में खाली पड़े प्लॉट में अजगर निकल आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वहां से गुजर लोगों ने देखा, तो हतप्रभ रह गए। इसकी सूचना उन्होंने सभासद को दी। वॉर्ड के सभासद राजेश सिंह ने वन विभाग को सूचना दी।
इसके बाद टीम ने 50 किलो के भारी भरकम अजगर को पकड़ कर ले गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गौरा देवी नई बस्ती में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को भेजकर रेस्क्यू किया गया है। अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।