अग्निवीर सेना भर्ती के दौरान दौड़ निकाल चुके 50 अभ्यर्थी शुक्रवार को दस्तावेजों में हेरफेर के चलते बाहर कर दिया गया। पकड़े गए सभी युवाओं ने अपनी जन्मतिथि बदल कर दोबारा हाईस्कूल की मार्कशीट बनवा ली थी। इसके बाद भर्ती में शामिल होने पहुंच गए थे। जो सेना के अधिकारियों की जांच में पकड़े गए।
कानपुर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली में दौड़ निकाल चुके 50 अभ्यर्थी को सेना ने संदिग्ध दस्तावेज के चलते भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया। सूत्रों के अनुसार अग्निवीर सेना भर्ती के दौरान दौड़ निकाल चुके 50 अभ्यर्थी शुक्रवार को दस्तावेजों में हेरफेर के चलते बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
दावा है कि पकड़े गए सभी युवाओं ने अपनी जन्मतिथि बदल कर दोबारा हाईस्कूल की मार्कशीट बनवा ली थी। इसके बाद भर्ती में शामिल होने पहुंच गए थे। जो सेना के अधिकारियों की जांच में पकड़े गए। वहीं इस संबंध में डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सेना के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दिया है कि वह स्वचालित वातावरण के इस युग में फर्जी दस्तावेजों को सहारा न लें।