फर्रुखाबाद के कायमगंज में एक गांव की पांच साल की मासूम शुक्रवार को लापता हो गई थी। शनिवार को एक अधबने मकान के कमरे में मासूम का शव भूसे में दबा हुआ मिला। मासूम की गला घोटकर हत्या की गई है। मासूम से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पांच वर्षीय मासूम बालिका शुक्रवार दोपहर अपनी दादी के साथ सड़क किनारे गई थी। उसकी दादी उपले पाथने लगी। तभी वहां अन्य बच्चे भी पहुंच गए। दादी से बालिका खेलने की बात कह कर चली गई। उसकी दादी घर पहुंच गईं। बालिका काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पर कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने देर रात यूपी 100 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शनिवार दोपहर पुलिस गांव पहुंच कर खेतों के आसपास बालिका को तलाश कर रही थी। परिजन भी पुलिस के साथ बालिका की खोजबीन कर रहे थे। तभी बालिका के परिवार का एक मूकबधिर युवक बच्ची की एक चप्पल लेकर पहुंचा।