फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 5.71 लाख लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में अब तक पांच लाख लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। इनमें 71,882 लोगों ने दूसरी डोज भी लगवाई। उधर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग गंभीर नहीं हैं। इससे समय बीतने के बाद भी 30 हजार लोगों को दूसरा टीका नहीं लग सका है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए जिले में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगा रही हैं। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि जिले में अब तक कुल पांच लाख 71 हजार 882 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या पांच लाख है। जबकि 71882 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए अस्पताल कम पहुंच रहे हैं, जबकि इसके लिए शनिवार को विशेष तौर पर टीकाकरण किया जा रहा है। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी लोगों का वैक्सीनेशन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

82 केंद्रों पर 14620 लोगों को लगाई वैक्सीन
कानपुर देहात/पुखरायां। जिले में सोमवार को 82 केंद्रों पर 14620 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें सबसे ज्यादा मैथा में 2965 लोगों ने टीकाकरण कराया। नोडल अफसर ने बताया कि जिला अस्पताल पुरुष में दस, महिला में 100, अकबरपुर में 922, अमरौधा में 1418, डेरापुर में 1728, झींझक में 911, मैथा में 2965, मलासा में 1210, राजपुर 1311, रसूलाबाद में 1320, संदलपुर में 1437 सहित सरवनखेड़ा में 1288 लोगों का टीकाकरण किया गया। सोमवार को 13030 लोगों ने वैक्सीन की पहली व 1590 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें