फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue in Kanpur: गुर्दों पर असर डाल रहा है डेंगू, 42 नए संक्रमित मिले, कांशीराम बना डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल

Tue, 15 Nov 2022 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 42 और डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 19 संक्रमित हैं और 23 दूसरे जिलों के हैं। वहीं, कांशीराम संयुक्त अस्पताल डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल बनाया गया है।
विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू का संक्रमण जिन रोगियों में अधिक दिनों तक बना रहा है, उनके गुर्दे प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही लिवर भी असर आ रहा है। सोमवार को उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल  कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने 42 नए डेंगू संक्रमित रोगियों की रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन

इन रोगियों में 19 शहर के हैं और 23 रोगी दूसरे जिलों के हैं। ये रोगी शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में भर्ती रोगियों का सत्यापन कराया है। सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त निजी और सरकारी अस्पतालों में कुल 61 डेंगू रोगी भर्ती हैं।
कांशीराम बना डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल
44 रोगी निजी अस्पतालों में हैं और 17 रोगी हैलट, उर्सला और कांशीराम अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न ब्लाकों में नौ स्थानों पर कैंप लगाकर 57 रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे हैं। कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल बनाया गया है।

विज्ञापन

जिन रोगियों में डेंगू की जांच देर से हो पा रही है, उनमें संक्रमण लोड बढ़ रहा है। इस वजह से उनका प्लेटलेट्स काउंट भी घटा आ रहा है। ज्यादातर रोगियों में 50 हजार के नीचे प्लेटलेट्स काउंट है। इसके साथ ही इनमें सांस की दिक्कत और किडनी, लिवर की भी समस्या हो रही है।

उर्सला में भर्ती हैं कई इलाकों के रोगी
गुर्दे की जांच में सीरम क्रेटेनिन और लिवर की जांच में एसजीपीटी और एसजीओटी बढ़ा हुआ आ रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि सभी रोगियों की हालत स्थिर है। अधिक जटिलताएं नहीं हैं। उर्सला की जांच में पॉजिटिव कई इलाकों के रोगी मिले हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में गंगागंज, काकादेव, परमट, सचेंडी, आवास विकास कल्याणपुर, चमनगंज, गोविंदनगर, जूही, फेथफुलगंज, पुलिस लाइन आदि शामिल हैं।  वहीं मेडिकल कॉलेज की लैब से रिपोर्ट में 10 रोगी औरैया के हैं और छह शहर के हैं। इनमें दो रोगी मेडिकल कॉलेज कैंपस के हैं। ये हैलट में भर्ती हैं। इसके अलावा फतेहपुर, शुक्लागंज उन्नाव आदि जिलों के रोगी भी यहां भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें